फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shakir, accused of cow slaughter and smuggling, convicted after 12 years

Bulandshahar News: गोकशी और तस्करी का आरोपी शाकिर 12 वर्ष बाद दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Shakir, accused of cow slaughter and smuggling, convicted after 12 years
बुलंदशहर। एडीजे अनूपशहर के न्यायालय ने 12 साल पुराने गोकशी और पशु क्रूरता के मामले में आरोपी शाकिर को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा और 5,050 रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

पहासू थाना पुलिस ने 22 मार्च 2014 को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका था। तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक गोवंश भरे हुए पाए गए थे, जिन्हें गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से शाकिर निवासी गांव सिरसखेड़ा, थाना मूढ़ापाण्डे, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना पहासू में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। सोमवार को न्यायाधीश विनीत चौधरी एडीजे अनूपशहर ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर शाकिर को दोषी पाया और सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शस्त्र रखने के मामले में दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा : वर्ष 2013 के एक अवैध शस्त्र बरामदगी के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। सीजे/एसडी/एफटीसी अभिनव यादव के न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि और 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

थाना पहासू क्षेत्र में 20 नवंबर 2013 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान फकीरा निवासी नंगला मेवाती त्यौरी, थाना पहासू को गिरफ्तार किया था।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया था।
पुलिस ने उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जनवरी 2014 में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर फकीरा को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed