फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shadowy fog in the morning, rain in the evening, schools closed till 18th class

Bulandshahar News: सुबह छाया कोहरा, शाम को बारिश, 18 तक आठवीं तक के स्कूल बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shadowy fog in the morning, rain in the evening, schools closed till 18th class
खुर्जा में मंदिर मार्ग पर घने  कोहरे में से होकर गुजरतीं महिलाएं । संवाद
लंदशहर। मंगलवार रात को पाला पड़ने के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरा जारी रहने से बुधवार पूरा दिन धूप नहीं निकली और शीतलहर चलने से लोगों को कंपकंपी छूटती रही। कोहरे के बीच दृश्यता शून्य रही और वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया। वहीं, शाम को हल्की बारिश भी हुई। कड़ाके की ठंड की वजह से 18 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


नए साल की शुरूआत के साथ मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। घना कोहरे में दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। दिनभर लोग ठंड से कंपकपाते रहे। बाजारों और सड़कों पर अलाव तापकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन


ऐसे मौसम के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.7 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी से फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के अनुसार पाला, घना कोहरा व कंपकंपा देने वाली ठंड को देखते हुए समस्त बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


इस आदेश का सभी स्कूलों को पालन करना होगा। डीएम सीपी सिंह की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है। यदि कोई स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed