{"_id":"58fb96564f1c1b590b8b45cb","slug":"shabdan-will-make-government-machinery-for-two-hours-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी मशीनरी हर माह दो घंटे करेगी श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी मशीनरी हर माह दो घंटे करेगी श्रमदान
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
साफ-सफाई
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्राथमिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर विकास मंत्री ने शनिवार दोपहर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों को साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रत्येक माह के शनिवार सुबह दो घंटे सरकारी मशीनरी को श्रमदान करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट और लिक्विट वेस्ट के निस्तारण और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारी नगर विकास मंत्री से रूबरू हुए। वीसी में नगर विकास मंत्री ने सरकार की प्राथमिकताओं को सूची वार सामने रखा। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि वीसी में सॉलिड वेस्ट और लिक्विट वेस्ट के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार में सभी अधिकारियों को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीने के लिए पर्याप्त पानी के प्रबंध करने के लिए नगर पालिकाएं और नगर पंचायतों विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।