{"_id":"590cc85c4f1c1b966b440eeb","slug":"shabby-roads-open-drains-made-trouble2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कें, खुले नाले बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कें, खुले नाले बने मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 06 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में वार्ड 23 में जर्जर सड़क और खुले नाले आम आदमी की टेंशन बढ़ा रहे हैं। वार्ड में साफ सफाई का इंतजाम ठीक है। खासबात यह है कि वार्ड में व्यापारियों ने खुद सफाई की कमान संभाली हुई है। यही कारण है सफाई के लिहाज से कालोनियां चकाचक हैं।
वार्ड 23 में देवीपुरा और कृष्णानगर कालोनी आती है। वार्ड की कालोनियों में सफाई की व्यवस्था ठीक है। वार्ड में कचरे की डंपिंग नहीं दिखी। बताया गया है कि स्थानीय व्यापारियों ने तत्कालीन डीएम की गुजारिश पर सफाई की कमान संभाली हुई है।
विज्ञापन
डीएम ने व्यापारियों की प्रशंसा भी की थी और अन्य लोगों को कृष्णानगर कालोनी का उदाहरण भी दिया था। वार्ड में कई सड़क जर्जर हैं। नाले खुले होने से अकसर अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बिजली के पोलोें पर तारों का जाल है। नालों के किनारों पर भी सड़क टूटी हुई है।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में क्षेत्र में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। सभासद का कहना है कि जो सड़क बनी नहीं हैं उनका टेंडर हो चुका है। वार्ड में फूटा कुआं पर कचरा डंप रहता है।
सड़क टूटी हुई है। इससे स्कूल आने जाने में बच्चों को परेशानी होती है। नाले खुले हुए हैं। नालों पर दीवार होनी चाहिए। - जितेंद्र अग्रवाल
सड़क खराब होने से आने जाने में परेशानी होती है। तार जर्जर हैं। आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। - सुनील शर्मा
वार्ड में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए। जो सड़क खराब है उसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
- सुनील शर्मा, सभासद