फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sewer line

100 करोड़ से दो कालोनियों में बिछेगी 13 किमी सीवर लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
sewer line
100 करोड़ से दो कालोनियों में बिछेगी 13 किमी सीवर लाइन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीवर लाइन से वंचित दो कालोनियों में रहने वाले दस हजार से अधिक लोगों को लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका और जल निगम अधिकारियों ने दो कालोनियों में सीवर लाइन बिछाने और सीवरेज कनेक्शन से वंचित लोगों को कनेक्शन दिए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। तैयार प्रस्ताव को शासन को भेजकर स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्य शुरू कराया जाएगा।
शहर में 386 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया है। लाइन बिछाने के बाद करीब 16 हजार घरों को कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन भुगतान न होने के कारण ठेकेदार द्वारा अभी भी 11 हजार घरों के कनेक्शन नहीं किए गए हैं। वर्ष 2018 में स्वीकृत हुई सीवर लाइन योजना में शहर के करीब 27 हजार घरों को ही कनेक्शन देने की योजना बनाई गई थी, लेकिन विभिन्न कालोनियों को भी इसमें शामिल नहीं किया गया था। इन चार वर्षों में शहर में लगातार नए घरों के निर्माण के चलते ठेकेदार ने सीवर लाइन कनेक्शन देने से इन्कार कर दिया था। जिसके चलते अब जल निगम के अधिकारियों ने सीवर लाइन से वंचित कालोनियों में सीवर लाइन बिछाने और नए बने घरों में भी कनेक्शन देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों का मानना है कि अभी 25 हजार घरों को कनेक्शन और दिए जाने हैं और नगर की पॉश कालोनी यमुनापुरम के कुछ हिस्से के साथ ही शिवा आवासीय कालोनी में भी करीब 13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जानी है। इन दोनों कार्यों के लिए 101 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहलेे ही इसकी स्वीकृति शासन द्वारा दी जा सकती है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बनाए गए हैं सात आईपीएस, एक एसटीपी
शहर में सीवर लाइन बिछाने के साथ ही सीवर के पानी को एसटीपी तक पहुंचाने के लिए सात आइपीएस (इंटीग्रेटेड पंपिंग स्टेशन) और एक एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया गया है। एसटीपी से उपचारित पानी को फिलहाल काली नदी में डाला जा रहा है, लेकिन जल्द ही इसे पाइप लाइन के माध्यम से अरनिया स्थित थर्मल पावर प्लांट तक पहुंचाया जाएगा जहां, पर बिजली बनाने के दौरान मशीनों को ठंडा करने के लिए इस पानी का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा में अब तक नहीं मिली है एसटीपी के लिए जमीन
जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू करने के बाद पॉटरी नगरी खुर्जा में भी सीवर लाइन बिछाने के लिए योजना तैयार की गई थी। योजना के तहत एसटीपी बनाने के लिए अब तक अधिकारियों को जमीन नहीं मिली है। जिसके चलते योजना को अमलीजामा पहनाने की ओर कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
करीब 13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और नए घरों में सीवर कनेक्शन करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी - आशीष कुमार खेवरिया, एक्सईएन, जल निगम

सीवर कनेक्शन मिलने पर नगर के लोगों की बार-बार शिकायतें आ रहीं थी, जिसके चलते नए बने घरों में भी सीवर कनेक्शन देने के लिए शासन को पत्र लिखा है - मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed