{"_id":"57190dfb4f1c1ba06e8b48c0","slug":"seven-teachers-teaching-15-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 बच्चों को एक तो कहीं 15 को पढ़ा रहे सात शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 बच्चों को एक तो कहीं 15 को पढ़ा रहे सात शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। इसकी एक बानगी सहपानी गांव के स्कूल में देखने को मिली। यहां महज सात बच्चों को पढ़ाने के लिए विभाग ने सात शिक्षक तैनात किए हुए हैं। वहीं वहीं कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास स्थित स्कूल में 80 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक तैनात है।
विज्ञापन
आरोप है कि स्कूल की जरूरतों को दरकिनार कर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी पैसे लेकर शिक्षकों को मनचाही जगह तैनात कर रहे हैं। गांव सहपानी के स्कूल में कुल 15 बच्चे पढ़ते हैं। हालांकि स्कूल प्रशासन यहां 150 बच्चों के दाखिले की बात कहता है लेकिन गांव वालों के मुताबिक यहां सिर्फ 15 बच्चे ही पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन
इन बच्चों को पढ़ाने के लिए सात शिक्षक हैं लेकिन इनमें से रोज स्कूल एक या दो ही आते हैं। शिकारपुर ब्लॉक के गांव भैंसरौली नासिरपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की भी कुछ ऐसी ही हालत है। यहां करीब 25 बच्चे पढ़ते हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
इसके विपरीत अनूपशहर बस अड्डे के समीप कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास संचालित परिषदीय स्कूल में 80 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक तैनात है। इस तरह के स्कूलों की लंबी फेहरिस्त है, जहां बच्चों के मुकाबले शिक्षकों की संख्या ज्यादा या कम है। इसकी शिकायत भी विभाग को मिलती रहती हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
मैंने हाल ही में ज्वाइन किया है। इस तरह की शिकायतें मिली हैं। जल्द ही जिन स्कूलों में बच्चे कम हैं और टीचर अधिक, उन्हें ज्यादा बच्चों वाले स्कूल में ट्रांसफर किया जाएगा। - वेदराम, बीएसए
स्कूल में कुल 15 बच्चे हैं जबकि टीचर सात नियुक्त हैं। इसका खुलासा हाल ही में मिड-डे-मील वितरण की जांच में हुआ है। विभागीय अफसरों से मामले की शिकायत की गई है।
नेत्रपाल, ग्राम प्रधान, सहपानी
पूर्व प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या 25 के आसपास है। स्कूल में पांच शिक्षक तैनात हैं। इसके बाद भी पढ़ाई ठीक से नहीं होती। आलाधिकारियों से शिकायत की गई है। -राजीव शर्मा, ग्राम प्रधान, भैंसरौली