फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven quintals of smelly sauce being sold in the market caught

Bulandshahar News: बाजार में बेची जा रही सात क्विंटल बदबूदार सॉस पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Seven quintals of smelly sauce being sold in the market caught
औरंगाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई सॉस। स्त्रोत --- विभाग
बाजार में सप्लाई के लिए लाई जा रही बदबूदार सॉस से भरी एक गाड़ी को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा है। सॉस पर एक्सपायरी समेत अन्य जानकारी न होने और बदबू आने के कारण टीम ने 450 किलो सॉस को नष्ट करा दिया। आऱोपियों की जानकारी के आधार पर डिबाई में कार्रवाई करते हुए टीम ने 250 किलोग्राम सॉस बरामद करते हुए नष्ट कराने की कार्रवाई की है। साथ ही विभिन्न प्रकार की सॉस के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार देर शाम टीम औरंगाबाद क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी में खराब सॉस भरकर हापुड़ की अमृत फूड़ कंपनी से डिबाई में सप्लाई होने के लिए जा रही है। टीम ने औरंगाबाद में ही वाहन को रोककर जांच की तो उसमें 450 किलो रंगीन सोया सॉस, टमेटो कैच अप, सफेद सिरका बरामद किया। सॉस की जांच करने पर पता चला कि उसकी कट्टी पर बनाने वाले का नाम, एक्सपायरी, बनाने की तारीख समेत अन्य जानकारी नहीं हैं। जिसके चलते टीम ने कट्टी खोलकर जांच की तो सॉस से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन

वाहन में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उक्त सॉस को डिबाई में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों द्वारा दिए गए पते के आधार पर डिबाई में जांच कराई तो मौके पर भी 250 किलो सॉस बरामद की गई। इसमें से भी बदबू आ रही थी। इसके चलते टीम ने दोनों स्थान से बरामद कुल 700 किलो सॉस को नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि 700 किलो सॉस को मौके पर ही नष्ट कराते हुए जमीन में दबाया गया है। इसके अलावा कुल चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए हापुड़ जिले के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि आगे भी अभियान चलाकर मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed