{"_id":"6a5e541fb3800fcdd303f8ed","slug":"seven-injured-in-collision-between-car-and-tempo-5-in-critical-condition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-160320-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कार व टेंपो की भिड़ंत में सात लोग घायल, 5 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कार व टेंपो की भिड़ंत में सात लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
विज्ञापन
अनूपशहर क्षेत्र में हुए हादसे में घायलों को सहारा देते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
अनूपशहर। अनूपशहर-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर कर्णवास मोड़ के पास सोमवार को कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर होने के बाद टेंपो अनियंत्रित होने से पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को टैंपो से बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सुमंगलम ढाबे के निकट डिबाई दोराहे की तरफ से आ रही मेरठ नंबर की कार और अनूपशहर की ओर से जा रहे अलीगढ़ नंबर के टेंपो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सुमंगलम ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने जोर के धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद वह और राहगीर दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। टेंपो सड़क पर पलटा हुआ था और सवारियां टेंपो के नीचे दबी थीं। दबी हुई सवारियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर में भर्ती कराया। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन कार सवार सुरक्षित हैं। घटना के बाद बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी कार चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद