फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven children's models were selected at the divisional level.

Bulandshahar News: सात बच्चों के माॅडल मंडल स्तर पर चयनित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Seven children's models were selected at the divisional level.
राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला विद्यालय निरीक्षक। स्रो
बुलंदशहर। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसकी शुरूआत जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने की। इसमें सात छात्र-छात्राओं ने मंडल स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बना ली है। इस दौरान शिक्षण अधिगम प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में जिलेभर के विद्यालयों से ब्लॉक स्तर पर हुई प्रदर्शनी में चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में हर्षित व ध्रुव के मॉडल ने पहला, आदित्य ने दूसरा और कृष्ण कुमार के मॉडल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इसी तरह जूनियर वर्ग में रुचिका ने पहला, जिया गौतम ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बताया कि यह सभी चयनित छात्र-छात्राएं अब मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। शिक्षण अधिगम प्रतियोगिता में प्रवक्ता सोनू ने पहला, नीलम सोनी ने दूसरा और प्रिया तायल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed