फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Session of class 6th and 9th started in Atal Residential School

Bulandshahar News: अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौवीं का सत्र हुआ शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Session of class 6th and 9th started in Atal Residential School
अटल आवासीय विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करती मंडलायुक्त व अन्य अ​धिकारी। संवाद
चोला। गांव कोंदू स्थित अटल आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को कक्षा छह और नौवीं का शिक्षण सत्र हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारियों व शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के सजीव कार्यक्रम का प्रसारण देखा। साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम पेश कर जमकर धूम मचाई।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मेरठ मण्डल मेरठ की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और सीडीओ कुलदीप मीना अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि इस समय इस विद्यालय में मेरठ व मुरादाबाद मंडल के बच्चों को कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सत्र का शुभारंभ हो गया है। यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के अलावा छात्रावास, खान-पान, खेलकूद, चिकित्सा, ऑनलाइन क्लास, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, मैथ लैब, साइंस लैब, स्पोर्ट्स रूम, म्यूजिक रूम आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अध्ययनरत बच्चों को बधाई दी और उनके द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अमर कौर ने बताया कि इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के वार्षिक परिणाम के मेधावी छात्रों, खेलकूद एवं उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को आयुक्त और डीएम द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed