फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Service of Gramin Dak Sevak who got job on fake documents terminated

Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाने वाले ग्रामीण डाक सेवक की सेवा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Service of Gramin Dak Sevak who got job on fake documents terminated
बुलंदशहर। जिले के डाक विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर नौकरी पाने वाले ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) लगातार सामने आ रहे हैं। जम्मू से स्थानांतरण होकर आए ग्रामीण डाक सेवक के दस्तावेज जांच में फर्जी निकले हैं। इस पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। विभाग ने उस पर कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डाक विभाग में समय-समय पर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की नियुक्ति की जाती है। नियुक्ति हाईस्कूल के प्राप्तांक के आधार पर दी जाती है। भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन होने पर जालसाज फर्जी दस्तावेज अपलोड कर शामिल हो जाते हैं। अब जुलाई माह में जम्मू से स्थानांतरण होकर आए जीडीएस के दस्तावेज फर्जी निकले हैं। दस्तावेज फर्जी निकलने की जांच रिपोर्ट आने पर विभागीय अफसरों ने संबंधित जीडीएस की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


द किसान सहकारी मिल में तैनात था रिंकू
विभागीय अफसरों के अनुसार जीडीएस रिंकू को मई-जून माह में जम्मू में तैनाती मिली। वहां से रिंकू ने अपना स्थानांतरण बुलंदशहर करवा लिया। जबकि जम्मू से ही संबंधित के दस्तावेज जांच को भेज दिए गए। जिसकी रिपोर्ट बुलंदशहर को दो दिन पूर्व प्राप्त हुई। रिंकू को जहांगीराबाद की द किसान सहकारी मिल पर तैनाती दी गई। एक सप्ताह पूर्व तक वह यहां कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 70 के दस्तावेज मिल चुके हैं फर्जी
जुलाई माह में जिले के डाक विभाग में 130 पदों पर भर्ती हुई। इसमें 60 आवेदक बायोमीट्रिक जांच में बाहर हो गए तो नौ आवेदक के तैनाती के बाद दस्तावेज फर्जी निकले। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रिकवरी के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इन सभी आवेदकों ने दूसरे के 10वीं के प्रमाणपत्र पर अपना नाम-पता अंकित करवा लिया था। बोर्ड से जांच में नाम का मिलान नहीं होने पर प्रमाणपत्र फर्जी निकले।


जम्मू से स्थानांतरित होकर आए ग्रामीण डाक सेवक रिंकू के दस्तावेज फर्जी निकले हैं। संबंधित की सेवा समाप्त कर पुलिस को तहरीर दी जा रही है। सख्त कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र लिखकर भेजा जाएगा। - त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed