फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   self help group

स्कूल ड्रेस-मास्क बनाकर दिखाई रोजगार की राह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
self help group
खुर्जा क्षेत्र के गांव धरपा चूहरपुर में संचालित महामाया महिला स्वयं सहायता समूह के सानिध्य में ? - फोटो : BULANDSHAHR
स्कूल ड्रेस-मास्क बनाकर दिखाई रोजगार की राह
विज्ञापन

बुलंदशहर। महिलाएं भी हर क्षेत्र में न सिर्फ बेहतर कार्य कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को रोजगार की राह भी दिखा रही हैं। हम बात कर रहे हैं गांव धरपा चूहरपुर की महिलाओं की, जहां की कुछ महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिये स्कूल ड्रेस और मास्क बनाकर न सिर्फ परिवार चला रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को रोजगार की राह भी दिखा रही हैं।
समूह की अध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि अभी समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें लता देवी, उर्मिला देवी, सुशीला, पूजा देवी, रुकसाना, साबरा, मुन्नी देवी, प्रवेश देवी और मुन्नी शामिल हैं। समूह की सभी महिलाओं ने पहले स्कूल की ड्रेस तैयार करने का निर्णय लिया। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से संपर्क किया। विभागीय अधिकारी समूह को कपड़ा उपलब्ध करवाकर उनसे ड्रेस तैयार करावा रहे हैं। एक ड्रेस को तैयार करने के लिए समूह की महिलाओं को 100 रुपये मिले। समूह की सभी महिलाओं ने इस बार 750 से अधिक स्कूल की ड्रेस तैयार कर अच्छी आमदनी प्राप्त की। इसी के साथ समूह की महिलाएं मास्क तैयार कर रही हैं। मास्क पूरी तरह काटन का है और इसे तैयार करने में 10 से 12 रुपये की लागत आती है। यह मास्क 15 रुपये में बिक जाता है। सभी महिलाओं ने मिलकर अभी तक 10 हजार से अधिक मास्क तैयार कर अच्छी कमाई कर ली है। मंजू देवी ने बताया कि समूह का मकसद अधिक से अधिक गांव की महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाना है, ताकि वह स्वावलंबी बन सकें।
विज्ञापन

गांव की लड़कियों को सिखा रहीं सिलाई और ब्यूटी पार्लर
महामाया महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं स्कूल की ड्रेस और मास्क तैयार करने के अलावा गांव की लड़कियों को सिलाई और ब्यूटी पार्लर भी सिखा रही हैं। मंजू देवी ने बताया कि अभी 30 लड़कियों को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गठित किए गए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की आय भी हो रही है।
- अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed