फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Secretary-General, including three elected unopposed president of fixed

अध्यक्ष- महासचिव समेत तीन का निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 14 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Secretary-General, including three elected unopposed president of fixed
शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में छात्र संघ चुनाव में मंगलवार को एक-एक नामांकन होने के चलते अध्यक्ष पद पर अविनाश त्यागी, महासचिव पद पर युवराज होतेंद्र और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर नीरज कुमार का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है।  अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा का प्रत्याशी अर्हता के मुद्दे पर प्रतिद्वंद्वियों के कड़े प्रतिरोध के चलते नामांकन नहीं कर सका।

इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। वहीं अन्य पदों पर 19 दिसंबर को समाजवादी छात्र सभा और निर्दलीय पैनल के बीच सीधा मुकाबला होगा। अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के लिए 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन हुआ।
विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी और पूर्व प्रत्याशी अमित माहुर की अगुवाई में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी अविनाश कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए मुदित गोस्वामी, महासचिव पद के लिए युवराज होतेंद्र, सहसचिव पद के लिए भूपेंद्र कुमार ने नामांकन किया। वहीं कला संकाय प्रत्याशी पद के लिए नीरज कुमार, कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए सोनू शर्मा ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सछास के जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंचे हरीश ठाकुर को प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों ने इसलिए रोक दिया कि कॉलेज में एक वर्ष पढ़ाई करने      के बाद ही चुनाव लड़ा जा सकता है। हरीश खुद एमएससी कृषि प्रथम वर्ष का छात्र है। इस बात पर हंगामा भी हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौच हुई।

इसके चलते वह नामांकन नहीं कर सका। बाद में सछास की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप तेवतिया, सहसचिव पद के लिए अनुज कुमार और कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए रविंद्र प्रताप सिंह सोलंकी ने नामांकन किया। छात्रावास प्रतिनिधि के      लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया।


कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसएन दूबे ने बताया कि बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अध्यक्ष और महासचिव के अलावा कला संकाय के प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed