{"_id":"58220e4b4f1c1bf47eb38ed5","slug":"seal-six-factories-that-make-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा बनाने वाली छह फैक्ट्रियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा बनाने वाली छह फैक्ट्रियां सील
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारते सिटी मजिस्ट्रेट ।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश पर अवैध रूप से ई-रिक्शा बनाने वाली छह फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। रिहाइशी इलाकों में संचालित फैक्ट्रियों में बिन पंजीकरण ई-रिक्शों की मैन्युफेक्चरिंग की जा रही है। डीएम ने आगे भी अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।
विज्ञापन
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को एसडीएम, तहसीलदार, सिटी मजिस्ट्रेट, सहायक श्रम आयुक्त और एआरटीओ की पांच टीमें गठित की और अवैध रूप से ई-रिक्शे बनाने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए शहर में भेजी। डीएम रोड आवास विकास में एक फार्म हाउस के पास मकान में ई-रिक्शों की मैन्युफेक्चरिंग का काम चलता मिला।
विज्ञापन
अफसरों ने संचालक से वाणिज्यकर, परिवहन संभाग, श्रम और पाल्यूशन बोर्ड से संबंधित पंजीकरण के कागज मांगे। संचालक कोई कागज मौके पर नहीं दिखा सका। ऐसे में एसडीएम सदर और सहायक श्रम आयुक्त ने फैक्ट्री में सील लगवा दी।
विज्ञापन
धमैड़ा अडडा, काली नदी रोड, मामन रोड और अनूपशहर रोड के निकट चालीस फुटा रोड पर ई रिक्शा बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की। कोई भी फैक्ट्री संचालक जरूरी दस्तावेज अफसरों के सामने नहीं रख सका। ऐसे में टीम ने सीलिंग की कार्रवाई कर दी। एकाएक कार्रवाई होने से धमैड़ा रोड और मामन रोड से कर्मचारी भाग खड़े हुए।
इन फैक्िट्रयों में हुई कार्रवाई
सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम ने बताया कि मंगलवार को राधिका इंटरप्राइजेज यशफार्म वाली गली, मलिक इंटरप्राइजेज काली नदी पुल, चौहान इंटरप्राइजेज धमैड़ा अडडा, जीत इंटरप्राइजेज अनूपशहर बस अडडा रोड और एमके इंटरप्राइजेज मामन रोड को सील किया गया है।
डीएमडी इंटरप्राइजेज में भी छापेमारी की गई। वहां एक ई रिक्शा मिला। ई रिक्शे का निर्माण नियम के तहत पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सीज फैक्ट्रियों को संचालकों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
कर्मचारी हुआ घायल
फैक्ट्री को सील करते समय जिला उद्योग केंद्र के एक कर्मचारी सुवाले घायल हो गया। शटर गिराते समय शटर अचानक उनके सिर में आ गिरा। आनन फानन में उनको नजदीकी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुटटी दे दी गई।
शहर में अवैध रूप से बन रहे और बिक रहे ई-रिक्शों के कारोबार पर लगाम कसी जाएगी। छापेमारी जारी रहेगी। -आंजनेय कुमार सिंह, डीएम बुलंदशहर