फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDM asked for an answer in the case of the girl's death

Bulandshahar News: बच्ची की मौत के मामले में एसडीएम से मांगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरौरा के रामघाट में कार्तिक गंगा मेला के दौरान लगाए गए झूला टूटने से बच्ची की मौत के मामले में डीएम ने एसडीएम से जवाब मांगा है। पूछा है कि बिना अनुमति के झूला कैसे लगाया गया। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में मामले में जांच कर रिपोर्ट दी जाए। इस प्रकरण में एसडीएम ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


गंगा मेले में बुधवार को एक चरखा झूला टूटने से हिमांशी (7) की मौत हो गई थी। 12 लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि मेला परिसर में झूला लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर डीएम श्रुति ने एसडीएम को नोटिस जारी करते हुए जांच कर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इसमें संचालक बाबू खान भी घायल हुआ था लेकिन वह मौके से भाग गया। उसे अभी तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला चलाने पर आवाज आ रही थी। इसके चलते कई लोगों ने इसकी जांच करने के लिए संचालक से कहा लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और निर्बाध रूप से झूला संचालित रखा। एसआई मनोज कुमार की शिकायत पर झूला संचालक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही अलीगढ़ निवासी चांद, आजाद और नन्हे व इंंदिरा चौक अतरौली निवासी अदनान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed