{"_id":"6012f18f8ebc3e32f2278d7c","slug":"science-exibition-bulandshahr-news-gbd2127604133","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में इमरान और भावना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में इमरान और भावना ने मारी बाजी
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के अनेक माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। सीनियर वर्ग में इंटर कॉलेज सुरजावली सलेमपुर के छात्र इमरान और भावना ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी के छात्र कुलदीप गुप्ता, रमन कुमार और अमन कुमार ने बाजी मारी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य जगपाल सिंह, डायट की प्रवक्ता विद्या सिंह, प्रवक्ता अखिलेश सिंह, प्रवक्ता ऋतु कटियार और प्रवक्ता हरेंद्र को शामिल किया गया। इस समिति ने सीनियर और जूनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा के छात्र योगेश कुमार राघव, मो. सादाब और गौरव ने दूसरा एवं छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज हजरतपुर के छात्र वेदांत और मुकेश ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर के छात्र सचिन कुमार और मोहित कुमार ने दूसरे एवं राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर की छात्रा तपस्विनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस ने बताया कि दोनों वर्गों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 500, 300 और 200 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा जूनियर और सीनियर वर्ग में पांच-पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।