फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school

जनपद के 160 परिषदीय स्कूल होंगे ‘हाईटेक’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
जनपद के 160 परिषदीय स्कूल होंगे ‘हाईटेक’
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन की ओर से शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। अब बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए हैं कि स्कूलों को हाईटेक बनाने की शुरूआत की जा रही है। प्रथम चरण में जनपद के 160 स्कूलों का चयन किया जाए। इनमें शिक्षा से लेकर हर तरह की सुविधाएं होंगी। यह आदेश मिलने पर विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
शासन की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बच्चों की निशुल्क शिक्षा, एमडीएम, ड्रेस, स्वेटर, बैंग, किताब और जूते-जुराब आदि पर भी पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं और इनमें 2.22 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें आठ हजार से अधिक शिक्षक और शिक्षामित्र आदि अधिकारी और कर्मचारी भी तैनात हैं। समय-समय पर शासन और प्रशासन की ओर से परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कड़े कदम भी उठाए गए। कई एप के माध्यम से भी बच्चों को शिक्षा देने के अलावा अन्य प्रयास किए गए। बावजूद इसके सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। अब एक बार फिर शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों को हाईटेक बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को आदेश दिया है कि जनपद में 160 परिषदीय स्कूलों का चयन कर उन्हें हाईटेक बनाया जाए। इन स्कूलों में शिक्षा से लेकर हर तरह की सुविधाएं होंगी। इनमें बिजली-पानी आदि सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बबताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक का आदेश प्राप्त हो गया है। इस आदेश के तहत जनपद के सभी 16 ब्लॉक से 10-10 स्कूलों का कुल 160 स्कूलों का चयन किया जाएगा। इन स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया जाएगा। इसके बाद और स्कूलों का भी चयन दूसरे चरण में होगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

गंगा किनारे वाले चयनित स्कूलों को दी जाएगी तवज्जो
हाईटेक स्कूलों में चयनित होने वाले गंगा किनारे वाले स्कूलों को अधिक तवज्जो दी जाएगी। इन स्कूलों में बेहतर ज्ञान वाले शिक्षकों की तैनाती होगी तो बच्चों की शिक्षा से लेकर तकनीकी शिक्षा तक विकसित होगी। इन स्कूलों पर शासन से लेकर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएसए होंगे नोडल अधिकारी, प्रत्येक सप्ताह होगा निरीक्षण
जनपद में जिन परिषदीय स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए चयन होगा। उनके नोडल अधिकारी संबंधित ब्लॉक के एबीएसए नोडल अधिकारी होंगे। साथ ही उक्त स्कूलाें का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण होगा। निरीक्षण करने वाले अधिकारी अपनी रिपोर्ट बीएसए, जिला प्रशासन और शासन को भेजेंगे, ताकि यह पता चल सके कि वहां किस तरह की शिक्षा आदि काम चल रहा है।

बेसिक शिक्षा निदेशक का आदेश मिला है कि जनपद में 160 स्कूलों का चयन हाईटेक स्कूल से करने के लिए किया जाए। इसके लिए 16 ब्लॉक से 10-10 स्कूलों का चयन होना है। इसके लिए विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई है।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed