{"_id":"649c659f661b61041904bc3b","slug":"scam-of-more-than-three-crores-in-69-gram-panchayats-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-802-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 69 ग्राम पंचायतों में तीन करोड़ से अधिक का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 69 ग्राम पंचायतों में तीन करोड़ से अधिक का घोटाला
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। वर्ष 2012-13 में तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने खडंजा, नाली, तालाब और साफ-सफाई के नाम पर करीब तीन करोड़ से अधिक का दुरुपयोग किया। 69 ग्राम पंचायतों के ऑडिट रिपोर्ट में मामले का खुलासा होने पर डीएम ने जांच कर रिकवरी के आदेश दिए हैं।
जिले में 946 ग्राम पंचायतों के अधीन 1170 राजस्व गांव हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के तहत गांव के विकास के लिए बजट जारी किया जाता है। इस राशि से गांव में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव नाली, खडंजा, सीसी रोड का निर्माण, तालाबों का सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य कराते हैं। पिछले दिनों वर्ष 2012-13 में हुए विकास कार्यों का ऑडिट हुआ तो 69 ग्राम पंचायतें ऐसी मिलीं जिनमें तीन करोड़ से ज्यादा का कोई लेखाजोखा नहीं मिला।
ऑडिट टीम ने इन सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच कराई तो जमीनी स्तर पर भी कोई कार्य नहीं हुआ मिला। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी को जांच के आदेश दिए। डीपीआरओ की जांच में भी गड़बड़ी सामने आई है। बताया गया कि ग्राम पंचायतों में तीन करोड़ से ज्यादा का घालमेल किया गया है। डीपीआरओ के अनुसार 10 पंचायतों ने पैसा जमा कर दिया है, शेष ग्राम पंचायतों के तत्कालीन प्रधान और ग्राम सचिव से रिकवरी की तैयारी है।
विज्ञापन
कुछ ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारियों की हो चुकी है मौत
ग्राम पंचायतों में घोटाला करने वाले कई ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों की मृत्यु हो चुकी है। कई ग्राम सचिव और ग्राम पंचायत अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
इन गांव में की गई गड़बड़ी
कस्बा डूडा, भैंयापुर, टुंडा खेड़ा, बाद, कनैनी वेदरामपुर, बरखेड़ा हसनगढ़ी, त्यौरी, पंड्रावल, चौगानपुर, वान, बहलौलपुर, बैरमनगर, अमरपुर, रनाइच नरेंद्रपुर, फतीहाबाद, बदरखा, सीरवास, सरभन्न के अलावा ऊंचागांव, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई तहसील के गांव में गड़बड़ी की गई है।
कोट....
ऑडिट में गड़बड़ी सामने आई है। सभी ग्राम पंचायतों से रिकवरी की जा रही है। 10 पंचायतों ने पैसा जमा करा दिया है। बाकी के खिलाफ रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। - डा. प्रीतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी