{"_id":"6467a0eb1ff8aa1121019984","slug":"satpal-murder-case-bulandshahr-news-c-30-1-111222-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 63 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए लेखपाल ने कराई थी सतपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 63 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए लेखपाल ने कराई थी सतपाल की हत्या
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में बीते दिनों मुंड़ा खेड़ा नहर के निकट हुए सतपाल उर्फ सतबीर हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश किया। पुलिस ने अभी तीन आरोपियों को पकड़ा है। हत्या कराने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी देने वाला लेखपाल व उसका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। हत्या की वजह करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के नाम पर घोटाला करना बताई जा रही है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बीते दिनों खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ा के निकट एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। 13 मई की सुबह स्थानीय लोगों व राहगीरों ने व्यक्ति का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सतपाल उर्फ सतबीर के रूप में की थी। मृतक की पत्नी ने कुनाल उर्फ कुलदीप त्यागी निवासी गांव गवां थाना खुर्जा देहात व विपिन निवासी गांव गवां थाना खुर्जा देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुक्रवार सुबह खुर्जा देेहात पुलिस ने आरोपी कुनाल व विपिन को गिरफ्तार किया और उनसे सख्ती से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने बताया कि करीब पांच माह पूर्व उनकी मुलाकात प्रेमपाल निवासी गांव रामबास थाना शिकारपुर से हुई थी। कुछ समय पूर्व प्रेमपाल ने कुनाल व विपिन को अपने घर बुलाया था। जहां उन्हीं के गांव का ज्ञानप्रकाश उर्फ बिट्टू, पटवारी रामप्रकाश शर्मा निवासी न्यू तहसील परिसर बुलंदशहर भी मौजूद थे। प्रेमपाल ने बताया था कि सतपाल उर्फ सतबीर ने ज्ञान प्रकाश उर्फ बिट्टू की 63 बीघा जमीन को नोएडा निवासी उदयचंद को बिकवा दिया था। जबकि, उक्त जमीन पर पटवारी रामप्रकाश शर्मा ने अपनी साली के नाम पर भी इकरारनामा कराया हुआ है। प्रेमपाल ने खुद भी उक्त जमीन का बैनामा कराने के लिए कुछ रकम ज्ञान प्रकाश को दी हुई थी।
विज्ञापन
बताया कि सतपाल उक्त जमीन पर उदयचंद का कब्जा कराना चाहता था। बिना सतपाल की मदद से उदयचंद उक्त जमीन पर कब्जा नहीं ले सकता था। इसलिए आरोपी रामप्रकाश पटवारी और प्रेमपाल ने सतपाल की हत्या की योजना बनाई और आरोपी कुनाल और विपिन को दो लाख रुपये व जमीन का कुछ हिस्सा देने का झांसा दिया था। इसी के चलते उन्होंने सतपाल को गत 12 मई की शाम को शराब पीने के लिए बुलाया था। देर रात में शराब पीने के बाद दोनों आरोपी सतपाल को लेकर मुंडाखेड़ा नहर के पास पहुंचे और कुनाल ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी ज्ञानप्रकाश को भी गांव गवां से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक भी बरामद कर ली है। जबकि, हत्या के लिए सुपारी देने वाले आरोपी पटवारी रामप्रकाश व उसके साथी प्रेमपाल की तलाश में दबिश दी जा रही है।
करोड़ों का किया है लोगों से घोटाला
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ज्ञान प्रकाश ने पटवारी रामप्रकाश शर्मा व प्रेमपाल के साथ मिलकर करीब छह लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक रुपये जमीन का बार-बार इकरारनामा करा कर ठग लिए थे। लेकिन, अब सतपाल उनकी राह में रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसकी हत्या करा दी गई।
ज्ञानप्रकाश एक पीड़ित इकरारनामाकर्ता को झूठा भिजवा चुका है जेल
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ज्ञानप्रकाश ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को उस जमीन का सौदा किया था। इसके एवज में उसने टोकन मनी के रूप में उससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये भी लिए थे। बाद में आरोपी ज्ञानप्रकाश ने उसे जमीन न देनी पड़े इसके लिए योजना बनाई और पीड़ित इकरारनामाकर्ता के खिलाफ एक वाद न्यायालय में आगजनी का दायर कर दिया। जिस पर आदेश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वर्तमान में सदर तहसील में है आरोपी की तैनाती
आरोपी रामप्रकाश शर्मा पटवारी की वर्तमान में बुलंदशहर सदर तहसील में तैनाती है। इससे पूर्व वह खुर्जा तहसील में तैनात था। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि आरोपी पटवारी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। जल्द ही उसे व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।