{"_id":"570696524f1c1ba01ac81284","slug":"saraf-movement-would-intensify","type":"story","status":"publish","title_hn":" आंदोलन और तेज करेंगे सराफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन और तेज करेंगे सराफ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी रही। कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर आगामी रणनीति बनाई। केंद्र सरकार द्वारा मांग पूरी नहीं करने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
सर्राफा बाजार स्थित श्री मुकुट बिहारी मंदिर में आयोजित बैठक में बुधवार दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से वापस लौटे कारोबारियों से चर्चा हुई। सराफा व्यापार एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा मांग पूरी नहीं किए जाने पर कारोबारियों में आक्रोश है और हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
अरुण वर्मा और अजय गौड़ ने कारोबारियों से हड़ताल जारी रख आंदोलन को गति देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. कमल किशोर भारद्वाज, भानू वर्मा, संजय वर्मा, प्रवीन अग्रवाल, महेंद्र पाल सर्राफ, अनिल वम्रा, प्रिंस वर्मा, रामजी शर्मा, विमल शर्मा, अजय वर्मा, नवीन वर्मा, अनिल वर्मा, सुधांशु वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, योगेश वर्मा, सुभाष गौड़, हेमंत वर्मा, गोविंद वर्मा, सुदेश भारद्वाज और बालस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन