फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sanitation worker sits on a protest at the municipal office with his family, carrying mosquito-killing insecticide.

Bulandshahar News: मच्छर मार दवा लेकर परिवार के साथ नगर पालिका में धरने पर बैठा सफाईकर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker sits on a protest at the municipal office with his family, carrying mosquito-killing insecticide.
खुर्जा नगर पालिका परिसर में मच्छर मारने वाली दवा लेकर परिवार सहित धरने पर बैठा सफाई कर्मी। संवा
खुर्जा। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार सुबह सफाईकर्मी योगेश अपने परिवार के साथ पहुंचा और मच्छर मार दवा लेकर धरने पर बैठ गए। योगेश ने अपने सफाई नायक पर शोषण करने और वेतन में से जबरन कमीशन मांगने का आरोप लगाया। ईओ ने तत्काल प्रभाव से सफाई नायक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड़ा मोहल्ला निवासी सफाईकर्मी योगेश ने बताया कि वह सफाई नायक बबलू बसौर के अंतर्गत काम करता था। करीब दस सालों से नगर पालिका में कार्यरत है लेकिन सफाई नायक बबलू बसौर के आने के बाद उसको काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि उनको वेतन से हर महीने 20 से 22 हजार रुपये की कटौती कर दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई नायक उनसे वेतन में से कमीशन की डिमांड करता है। कमीशन नहीं देने पर नौकरी से निकलवाने और वेतन बंद करने की धमकी दी जाती है। ऐसे में पीड़ित सफाई नायक व उसका परिवार काफी परेशान है। ऐसी परिस्थिति में उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। आत्महत्या करने के लिए उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश का कहना है कि अपनी समस्या के बारे में कई बार सफाई विभाग के अधिकारियों और बाबुओं से कहा, लेकिन उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि अधिकारी और सफाई नायक की आपसी मिलीभगत से वह परेशान है। योगेश अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ नगर पालिका में ही मच्छर मार दवा (ऑल आउट) धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलने पर ईओ मोहम्मद अनवर हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और योगेश की समस्या सुनी। इसके बाद योगेश को समझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर उससे जहरीली दवा को लेकर नष्ट कराया। साथ ही उसको घर भेज दिया।

-----------------
कोट :-
सफाईकर्मी योगेश की समस्या को देखते हुए तत्काल सफाई नायब बबलू बसौर को निलंबित किया गया है। मामले में जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। एक सप्ताह के अंदर कमेटी को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद अनवर हुसैन, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed