फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   samman nidhi

आठ हजार भूमिहीन ले रहे सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

आठ हजार भूमिहीन ले रहे सम्मान निधिबुलंदशहर।अभी सत्यापन जारी है और ऐसे किसान और भी मिल सकते हैं।इस रिपोर्ट के बाद जिले में सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या कम हो जाएगी।

विज्ञापन

विस्तार

आठ हजार भूमिहीन ले रहे सम्मान निधि
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि पाने वाले किसानों के भूलेख का सत्यापन अंतिम चरण में चल रहा है। इसमें खुलासा हुआ है कि जिले में आठ हजार भूमिहीन सम्मान निधि ले रहे हैं। अफसरों का कहना है कि इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है।
कृषि उप निदेशक डिपिन कुमार ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जिले भर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का सत्यापन करवाने के लिए उनकी भूमि से संबंधित भूलेख का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अलावा तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह कार्य अंतिम चरण में है और सत्यापन के दौरान सात हजार किसान ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए दो-दो बार आवेदन कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर अब आठ हजार से अधिक किसान भूमिहीन मिले हैं। इसी तरह 13 हजार से अधिक किसान मृतक पाए गए हैं। अभी सत्यापन जारी है और ऐसे किसान और भी मिल सकते हैं। भूमिहीन और मृतक किसानों ने कई-कई योजना की किस्त प्राप्त की हैं। इनका जल्द आंकलन किया जाएगा और उनके द्वारा ली जा रही राशि की रिकवरी की जाएगी। इसकी शुरूआत सत्यापन का काम पूरा होने के बाद की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 3.88 लाख में में से 3.40 लाख किसानों का सत्यापन हो चुका है। कुल किसानों में से लगभग 27 हजार किसान भूमिहीन, मृतक और डबल आवेदन करने वाले शामिल हैं। शेष किसानों का सत्यापन जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इस रिपोर्ट के बाद जिले में सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन

आयकर दाता किसानों से रिकवरी की तैयारी
विभाग को पिछले दिनों 4890 ऐसे किसानों की भी सूची प्राप्त हुई है जो आयकरदाता है। इन किसानों से शासन की ओर से प्राप्त की गई प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक डिपिन कुमार ने बताया कि इन किसानों को प्राप्त की गई राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी वह राशि वापस नहीं करते हैं तो फिर तहसील स्तर से इन किसानों से राशि की रिकवरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed