{"_id":"663bae242cf890e9cc050fc3","slug":"salary-of-mi-and-three-purchasing-center-in-charge-stopped-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-115483-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एमआई और तीन क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एमआई और तीन क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
बुलंदशहर। गेहूं खरीद में शिथिलता बरतने पर एमआई और तीन क्रय केंद्र प्रभारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व व गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी विवेक कुमार मिश्र ने गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक के दौरान कार्रवाई की है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व व गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी विवेक कुमार मिश्र ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने और किसी भी तरह की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्र प्रभारी रोजाना 400 क्विंटल गेहूं की खरीद करें। बताया कि गेहूं खरीद में शिथिलता बरतने पर खाद्य विभाग के एमआई मनोज कुमार के अलावा बुलंदशहर क्षेत्र के दो और जहांगीराबाद क्षेत्र के एक क्रय केंद्र प्रभारी का वेतन रोका गया है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 123 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जहां पर 1.64 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि अभी तक मात्र करीब 7500 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी है।