फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Salary of 21 officers stopped due to negligence in resolving complaints

Bulandshahar News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 21 अधिकारियों का रोका वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम श्रुति ने 21 अधिकारियों का वेतन रोका है। साथ ही लंबित शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम श्रुति की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि बीएसए, सहायक श्रम आयुक्त व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी समेत कुल 21 अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती है। इस पर डीएम ने सभी 21 अधिकारियों के अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




इन अधिकारियों का रोका गया है वेतन

जिला स्तरीय अधिकारी बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, सहायक श्रम आयुक्त डॉ. पल्लवी अग्रवाल व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय कुमार दुबे का वेतन रोक गया है। साथ ही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बीडीओ स्याना मोकम सिंह, जहांगीराबाद मनीष मिश्रा, सिकंदराबाद विवेक कुमार दुसाद, पहासू नरेंद्र शर्मा व डिबाई विनोद कुमार शर्मा का भी वेतन रोक गया है। स्थानीय निकाय अधिकारी अनूपशहर गार्गी, नगर पालिका जहांगीराबाद मनी जी सैनी, शिकारपुर नीतू सिंह, सिकंदराबाद शिवराज व खुर्जा अनवर हुसैन अधिशासी अधिकारी का और तहसील स्तरीय अधिकारी तहसीलदार सदर मनोज कुमार रावत, डिबाई सरिता, अनूपशहर संजय कुमार, स्याना अजय कुमार का वेतन रोक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed