फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Salary of 150 head teachers stopped

Bulandshahar News: 150 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट से होने वाले काम में लापरवाही सामने आई है। बीएसए ने 150 प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर होने वाले काम नहीं कराए गए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिले में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के 1862 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में विकास कार्य के लिए कंपोजिट ग्रांट में तीन करोड़ की राशि प्राप्त हुई। यह राशि भी स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर भेजी गई। इस राशि से स्कूलों में स्वच्छता संबंधी कार्य जैसे टायलेट की सफाई, परिसर की सफाई, पीने के पानी के लिए टोटी के अलावा भवन की रंगाई-पुताई, टूट-फूट आदि काम होने थे। लेकिन 150 स्कूलों में यह कार्य नहीं हो सके हैं। इस लापरवाही पर पूर्व में भी विभाग की ओर से दो बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। लेकिन इसका जवाब नहीं मिला। इस पर अब बीएसए ने 150 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि तमाम स्कूलों में चुनाव के लिए बूथ बने हैं। अब लोकसभा चुनाव की भी घोषणा हो चुकी है। ऐसे में इन स्कूलों में काम न होने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्हाेंने बताया कि इन स्कूलों को पूर्व में भी कई बार चेतावनी दी गई कि इस कार्य में लापरवाही न बरतें लेकिन, इसके बावजूद भी प्रधानाध्यापकों की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed