फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sahil had reached Pahasu village Aterna late night after killing a teenager in Delhi

Delhi Murder Case: हत्या कर बुआ की शरण में गया था साहिल, सुबह 4 बजे पहुंचा; सबको सुनाई थी ये झूठी कहानी

Mon, 29 May 2023 08:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 May 2023 08:56 PM IST
सार

अटेरना से पकड़े गए साहिल की बुआ के पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के करीब चार बजे उनके घर पहुंचा था।

विज्ञापन
Sahil had reached Pahasu village Aterna late night after killing a teenager in Delhi
बुआ के घर से पकड़ा गया साहिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद इलाके में रविवार देर शाम नाबालिग साक्षी की हत्या के आरोपी युवक साहिल को दिल्ली पुलिस ने पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मेडिकल परीक्षण कराने के बाद देर शाम उसे अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

विज्ञापन

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार देर शाम 16 वर्षीय किशोरी साक्षी की चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर सरेराह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त साहिल पुत्र सरफराज निवासी जैन कालोनी दरवाला दिल्ली के रूप में की थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और घनश्याम मीणा के नेतृत्व में पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना पहुंची। जहां आरोपी साहिल की बुआ शमीम उर्फ शम्मो रहती हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका शाम करीब सात बजे मेडिकल कराने के बाद अपने साथ दिल्ली लेकर रवाना हो गई। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पहासू के गांव अटेरना में उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार किया है। जिसे वह अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन

सुबह चार बजे पहुंचा, किसी को कुछ भी नहीं बताया
अटेरना से पकड़े गए साहिल की बुआ के पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के करीब चार बजे उनके घर पहुंचा था। दरवाजा खोलने पर जब परिजनों ने पूछा कि इतनी सुबह कैसे आना हुआ तो उसने बताया कि वह पास में ही अपने एक दोस्त के घर आया था। वहां, से यहां आ गया है। अमन ने बताया कि इसके अलावा उसने कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें नहीं पता था कि वह किसी की हत्या करके यहां आया है। साथ ही करीब आठ माह पूर्व साहिल व उसके परिजन एक शादी में गांव आए थे। उसके बाद अब साहिल आया। कहा कि हम लोगों का दिल्ली कम ही आना जाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed