फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sahakarinagar-Agarpur road will be reconstructed with an expenditure of Rs 1.76 crore

Bulandshahar News: 1.76 करोड़ से सहकारीनगर-अगरपुर मार्ग का होगा नवनिर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर रोड स्थित सहकारीनगर-अगरपुर मार्ग से प्राइमरी स्कूल अकराबाद तक के मार्ग का नवनिर्माण होगा। इस कार्य पर 1.76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके नवनिर्माण की विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

सहकारीनगर-अगरपुर मार्ग से प्राइमरी स्कूल अकराबाद तक के मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हाल है। इससे गुजरने वाले कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह बने गड्ढों से रात के समय हादसा होने का भी खतरा रहता है। इस जर्जर मार्ग को सही कराने की मांग ग्रामीणों की ओर से काफी समय से चली आ रही थी। अब लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का नवनिर्माण कराने के लिए चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही शासन से नवनिर्माण के लिए 1.76 करोड़ की राशि भी स्वीकृत हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सहकारीनगर-अगरपुर मार्ग से प्राइमरी स्कूल अकराबाद तक के मार्ग का जल्द नवनिर्माण हो जाएगा। इसके बनने से ग्रामीणों को आ रही परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही सफर भी सुहाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed