{"_id":"614f63a18ebc3e04b9361bc9","slug":"saba-murder-case-bulandshahr-news-gbd2265872101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार की सुपारी देकर पिता ने ही चाचा से कराई थी बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार की सुपारी देकर पिता ने ही चाचा से कराई थी बेटी की हत्या
विज्ञापन
अगौता पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ हजार की सुपारी देकर पिता ने ही चाचा से कराई थी बेटी की हत्या
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ में तीन तलाक पीड़िता शबनम की आठ वर्षीय बच्ची सबा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिता ने ही आठ हजार रुपये की सुपारी देकर सगे चाचा से बेटी की हत्या करवाई थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सबा की हत्या करने का मकसद दहशत फैलाना था, जिससे उसकी मां घर खाली करके चली जाए। पुलिस ने आरोपी पिता मुजम्मिल पुत्र अब्दुल शमद उसके भाई मुदस्सिर और उसके दोस्त आमिर पुत्र शेरू निवासीगण गांव जौलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 19 सितंबर की सुबह जौलीगढ़ निवासी शबनम किसी काम के सिलसिले में बुलंदशहर गई थी। घर पर उसकी आठ वर्षीय बेटी सबा अकेली थी। दोपहर के समय आरोपियों ने सबा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मां शबनम ने पति मुज्जमिल, देवर मुजाहिद, मुदस्सिर और फरियाद, इंसाद, हामिद और आरिफ के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी फरियाद और इंसाद को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कप्तान ने बताया कि अगौता थाना प्रभारी अमर सिंह ने जब जांच की तो पिता मुज्जमिल पर शक गहराया। कड़ी पूछताछ में मुजम्मिल ने बताया कि पत्नी शबनम से तलाक हो चुका है और दहेज का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। शबनम उसके गांव के घर पर कब्जा जमाए हुए है। घर को खाली कराने के लिए उसने अपने छोटे भाई मुजाहिद को अपनी बेटी सबा की हत्या करने के लिए कहा था, ताकि डर से शबनम घर छोड़कर भाग जाए।
घर की दीवार फांदकर की वारदात
आरोपी मुजाहिद, मुदस्सिर, आमिर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो लोगों ने पहले सबा के हाथ पैर पकड़ लिए। इसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया। फिर हथौड़े से उस पर वार किए। सबा की मौत होने जाने के बाद सभी भाग निकले।
विज्ञापन
मामले में दो आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। जबकि, तीन आरोपियों को अब जेल भेजा गया है। शबनम ने जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनके कुछ नाम गलत हैं। फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिह, एसएसपी