फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ruckus traders on power cuts

बिजली कटौती पर व्यापारियों का हंगामा

Sat, 07 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 07 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Ruckus traders on power cuts
बिजली कटाौती - फोटो : अमर उजाला

बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों ने बिजली विभाग में जमकर हंगामा किया। व्यापार मंडल ने एक्सईएन दफ्तर के अंदर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और तीन दिन में बिजली आपूर्ति नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शनिवार को हाईडिल कॉलोनी स्थित एक्सईएन दफ्तर में विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में व्यापारियों ने कारपोरेशन अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


विकास शर्मा ने कहा कि शहर में बिजली आपूर्ति महज सात से आठ घंटे हो रही है। भीषण गर्मी में कटौती से लोगों का बुरा हाल है। लोग पीने के पानी तक को तरस रहे हैं। व्यापारियोें ने अफसरों को चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी कड़ा आंदोलन करेंगेे, जिसकी जिम्मेदारी कारपोरेशन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यापारियों के ज्ञापन पर एक्सईएन ने जल्द से जल्द बेहतर बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुनेश पाल सिंह, मनोज सिंह, विजय गुप्ता, बबलू ठाकुर, राजेंद्र अग्रवाल, अमित सिंघल, सतेंद्र कुमार, सचिन र्श्मा, मुकेश अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed