फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ruckus on stopping cremation

Bulandshahar News: दाह संस्कार रुकवाने पर हुआ हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में दबंगों ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को दाह संस्कार करने से रोक दिया। जिस पर समाज के लोगों ने उनकी श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस, तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति समाज के खेमचंद, दयाचंद, शुभाष, बंटी, राजू, प्रमोद, पिंटू, सुनील, मोनू, आदि ने बताया कि उन्हें गांव में दाह संस्कार के लिए चार बीघा श्मशान भूमि आवंटित है। गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से श्मशान की भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिए है। अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर उन्होंने डीएम से कई बार शिकायत भी की। लेकिन, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को उनके समाज के शैलेश (55) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जब वह दाह संस्कार करने के लिए श्मशान पहुंचे तो श्मशान पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों ने उन्हें श्मशान की भूमि को अपना बताते हुए दाह संस्कार करने से रोक दिया। इससे मृतक पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को श्मशान में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर चोला, ककोड़, सिकंदराबाद पुलिस के अलावा नायब तहसीलदार मन्ने खां, सुलभ गुप्ता तहसील टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस, प्रशासन की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




श्मशान की भूमि को लेकर मामला तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है। सूचना पर पहुंची तहसील टीम ने मृतक का दाह संस्कार कराया है। - एसडीएम रेनू सिंह

कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस को गांव में तैनात किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed