{"_id":"614779ee8ebc3e2c206c4d2f","slug":"ruckus-bulandshahr-news-gbd226198220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी की हत्या पर फूटा गुस्सा, डेढ़ घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजी की हत्या पर फूटा गुस्सा, डेढ़ घंटे हाईवे जाम
विज्ञापन
हाईवे जाम करते मृतक फौजी विजयपाल के परिजन।
- फोटो : BULANDSHAHR
पूर्व फौजी की हत्या पर फूटा गुस्सा, डेढ़ घंटे हाईवे जाम
सिकंदराबाद/चोला। जानलेवा हमले में घायल पूर्व फौजी की उपचार के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए एनएच -91 पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खोला गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
चोला क्षेत्र के गांव पचौता निवासी पूर्व फौजी विजयपाल (57वर्ष) पुत्र अंगद सिंह का उसके घर और खेतों पर जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर सल्लू के साथ विवाद था। जिस बात को लेकर सल्लू व उसके परिवार के लोग विजयपाल और उसके परिवार से रंजिश रखते थे। शनिवार को विजयपाल का खेतों पर काम करते समय सल्लू से विवाद हो गया। जब वह परिवार के साथ वापस घर लौट रहे थे तो सल्लू ने अपनी पत्नी सुमन, पुत्र अरुण, तरुण और कृष्ण के साथ मिलकर अपने घर के सामने ही विजयपाल और उसके परिवार के लोगों पर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। जानलेवा हमले में विजयपाल, उनकी पत्नी गुड्डी देवी और पुत्र इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इंद्रपाल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। विजयपाल के भाई भीष्म सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान शनिवार रात करीब नौ बजे विजयपाल की मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और रास्ते से अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर विजयपाल के शव को एसएसपी कार्यालय पर रखकर धरना दिए जाने की योजना बनाने लगे। बुलंदशहर जाते समय पुलिस ने उन्हें हाईवे पर गांव मगरुबपुर के पास रोक लिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
सूचना पर कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, चोला, सिकंदराबाद, गुलावठी, आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के मध्य नोकझोंक भी हुई। बाद में एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
थाना चोला पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी