फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rss head mohan bhagwat says

दुनिया का सिरमौर बनेगा भारत, रामराज्य की होगी स्थापना: मोहन भागवत

Mon, 18 Jan 2021 09:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
rss head mohan bhagwat says
मोहन भागवत - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए प्रचारकों को स्वावलंबी, सादगी से परिपूर्ण, त्यागपूर्ण, साधना, विश्वास और समर्पण वाला ही होना चाहिए। जिनके जीवन से प्रेरणा लेकर भारत में रामराज्य की स्थापना होगी। प्रचारकों की इसी छवि के चलते ही संघ का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिकारपुर क्षेत्र के गांव खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन संघ के प्रचारकों के साथ संवाद किया। उन्होेंने कोरोना काल में उनके अनुभव भी पूछे। उन्होंने प्रचारकों से कहा कि संघ के प्रचारकों का जीवन पहले से सादगी पूर्ण, त्यागपूर्ण, विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण रहा है।
विज्ञापन


जिसके चलते समाज में उनकी छवि बेदाग रही है। वर्तमान समय में बहुत प्रकार की सुख सुविधाएं और अनेक प्रकार के साधन मिले हैं। यहां तक कि राजनीतिक आकर्षण भी अनेक प्रकार के मिले हैं। लेकिन प्रचारकों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है। उनका जीवन पहले की तरह सादगी पूर्ण, त्यागपूर्ण, विश्वास और समर्पण, प्रमाणिकता, परिश्रम से परिपूर्ण होना चाहिए तभी देश के अंदर परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को विश्व में सिरमौर बनाने के लिए लोग प्रचारकों से प्रेरणा लेंगे और रामराज्य की स्थापना होगी। समीक्षा बैठकों के बाद संघ प्रमुख शाम 3 बजे वृंदावन के लिये रवाना हो गए। इस दौरान संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगाराम, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, एसडीएम वेदप्रिय आर्य, सीओ गोपाल सिंह, रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर के भूमिदानी राजपाल सिंह, प्रबंधक डीके शर्मा, अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed