फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RSS churning within, are anxious to stamp out contenders

भीतर आरएसएस का मंथन, बाहर बेचैन रहे टिकट के दावेदार

Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
RSS churning within, are anxious to stamp out contenders
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी जहां एक भूड़ रोड स्थित विराट फार्म हाउस के भीतर यूपी में भाजपा की जीत की रणनीति बना रहे थे, वहीं बाहर भाजपा से टिकट पाने की दौड़ में शामिल नेताओं के चेहरे पर बेचैनी साफ दिख रही थे।

  टिकट के दावेदार बैठक की जानकारी पाने के लिए दिनभर संघ पदाधिकारियों का मन टटोलते दिखे। हालांकि बैठक से स्थानीय नेताओं और मीडिया को दूर रखा गया लेकिन बैठक स्थल से बाहर आने वाले हर शख्स से जानकारी हासिल करने की जुगत में भाजपा नेता दिनभर लगे रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के एजेंडे और टिकटों के दावेदारों पर विचार-विमर्श की बात पर सभी नेता अपने क्षेत्र में आलाकमान के आह्वान पर कराए गए आंदोलनों और आयोजनों का विश्लेषण करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा
समन्वय बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने ही सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। फार्म हाउस के अंदर किसी भी पुलिसकर्मी की मौजूदगी नहीं थी। दिग्गज नेताओं के संग रहने वाले गार्ड्स भी बैठक हॉल तक नहीं जा सके।
नोटबंदी के चुनावी असर पर हुआ विचार-विमर्श
समन्वय बैठक में नोटबंदी के चुनावी असर पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने नोटबंदी के चलते आम जनता से मिले फीडबैक को चुनावी समर्थन से जोड़ा। साथ ही विपक्षी दलों की इस मुद्दे पर लामबंदी के चुनावी इंपैक्ट की संभावना भी तलाशी।


नोटबंदी से मिलने वाले जनसमर्थन को मत शक्ति में बदलने पर जोर देते हुए पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से लोगों के भ्रम दूर करने का आह्वान भी किया। इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक के प्रति लोगों के समर्थन को कमजोर न पड़ने देने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed