{"_id":"666f21ccc76e84d16506b6b7","slug":"rs-1250-crore-released-to-increase-facilities-in-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-117323-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जारी किए 12.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जारी किए 12.50 करोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के माध्यम से जिले के 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की हालत सुधारी जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों में भवन निर्माण, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास आदि कार्य कराए जाएंगे। इस कार्य के लिए शासन ने 26 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। पहली किस्त में मिले 12.50 करोड़ रुपये सभी विद्यालयों को जारी कर दिए गए हैं।
शासन की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आधुनिक बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की कवायद तेज हो गई है। विद्यालयों में सुविधाएं न होने से छात्र छात्राओं और शिक्षकों के समक्ष जहां दिक्कतें खड़ी होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के तहत इन विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योजना के तहत 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने और जरूरी काम के लिए शासन ने पहली किस्त में 12.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इस राशि से विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ेंगी और जरूरी विकास कार्य होंगे। सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को गाइडलाइन के अनुरूप कार्य कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष राशि शासन से जल्द ही मिलने की संभावना है।