फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   route of buses will change today for prime minister rally in noida.

मोदी के लिए आज बदल जाएगा बसों का रूट

Wed, 30 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 30 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
route of buses will change today for prime minister rally in noida.
नोएडा में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है, जिसके मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। सुबह सात से शाम चार बजे तक एनएच-24 पर बसों, हैवी व्हीकल और ऑटो का रूट बदलेगा।
विज्ञापन


एनएच-24 पर यूपी गेट से लालकुआं तक बसें नहीं चलेंगी, सिर्फ रैली में आने वाली बसें ही चल पाएंगी, उनका भी रूट तय किया गया है।

हैवी व्हीकल और ऑटो (नोएडा के भी) एनएच-24 पर गाजियाबाद में प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें भी रूट बदलकर निकाला जाएगा।

यह रहेगा बसों का रूट
बुलंदशहर, अलीगढ़ की ओर से आनंद विहार, आईएसबीटी और कौशांबी डिपो जाने वाली बसें लालकुआं, घंटाघर, मेरठ तिराहा, मोहननगर चौराहा, वसुंधरा, वैशाली, डाबर तिराहा, कौशांबी डिपो, आनंद विहार, आईएसबीटी के लिए जाएंगी।
विज्ञापन


आनंद विहार, आईएसबीटी, कौशांबी डिपो से बुलंदशहर, अलीगढ़ की ओर जाने वाली बसें आनंद विहार, आईएसबीटी, कौशांबी डिपो, डाबर तिराहा, वैशाली, वसुंधरा, मोहननगर चौराहा, मेरठ तिराहा, घंटाघर, लालकुआं होते हुए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार, आईएसबीटी और कौशांबी डिपो से हापुड़, मुरादाबाद की ओर जाने वाली बसें डाबर तिराहा, वैशाली, वसुंधरा, मोहननगर चौराहा, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, हापुड़ चुंगी, डासना रेलवे ओवर ब्रिज से एनएच-24 होते हुए जाएंगी।

हापुड़, मुरादाबाद की ओर से आनंद विहार, आईएसबीटी और कौशांबी डिपो की ओर जाने वाली बसें एनएच-24 से डासना रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए हापुड़ चुंगी चौराहा, राजनगर एक्सटेंशन, मोहननगर होते हुए कौशांबी डिपो आएंगी।


सहारनपुर के लिए वाया देवबंद बस सेवा 15 से
बुलंदशहर। देवबंद होते हुए सहारनपुर के लिए फिर रोडवेज बस चलाने की तैयारी तेज हो गई है। लोगों की मांग पर 15 जनवरी के बाद बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि नगर के रोडवेज बस अड्डे से बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बसों का संचालन होता था। विगत वर्ष किन्हीं कारणों से बस का संचालन रोक दिया था।

ऐसे में सहारनपुर और खासकर देवबंद को जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि बस चलाने को अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed