{"_id":"6ab55cb39b14f23eba037417","slug":"roof-of-mud-house-collapses-during-repairs-young-girl-dies-after-being-buried-under-debris-three-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166372-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवा कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवा कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्राइल गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से सड़क तक इन मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।
गहलोत ने मतदाताओं से जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा को बेहद जरूरी बताया। हालिया रिपोर्ट में चुनाव आयोग के दो आयुक्तों द्वारा कई मामलों पर आपत्तियां दर्ज करने की बात सामने आई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अपने सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर वोट चोरी के आरोप लगाए। भाटी ने दोनों नेताओं से इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सैनी, प्रदेश सचिव गौरव जयराम प्रधान, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैफी फैसल, मुकेश रजक, नागेंद्र राजपूत, मनीष कुमार, रोहित कुमार, सचिन वशिष्ठ, आस मोहम्मद कुरैशी, गौरव सूर्यवंशी, लोकेश भाटी, शिवकुमार शर्मा, फैजान इलाही, इसरार हमीद, आरिफ खान और रोहित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।