{"_id":"65e74e17e13c19dc480e8e20","slug":"robbery-worth-125-crores-at-the-under-construction-cng-plant-with-the-force-of-arms-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1001-324989-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निर्माणाधीन सीएनजी प्लांट में हथियारों के बल पर सवा करोड़ की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निर्माणाधीन सीएनजी प्लांट में हथियारों के बल पर सवा करोड़ की डकैती
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव लोहगरा में रविवार देर रात हथियारबंद 15 से 20 बदमाशों ने निर्माणाधीन बायो सीएनजी प्रोडक्शन प्लांट में डकैती डाली। बदमाश छह कर्मचारियों को बंधक बनाकर 1.67 लाख नकदी समेत सवा करोड़ रुपये की विदेशी मशीनरी लूट ले गए। प्लांट मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अगौता थाने में तहरीर दी है। एसएसपी ने घटनास्थाल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
थाना क्षेत्र के गांव लोहगरा निवासी अथर्व महमूद ने बताया कि वह गांव में ही बुलंद बायो गैस सीएनजी उत्पादन के लिए प्लांट लगा रहे हैं। रविवार रात को प्लांट में कुल छह कर्मचारी मौजूद थे। रात करीब साढ़े बारह बजे 15 से 20 हथियारबंद नकाबपोश बदमाश प्लांट की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। बदमाश प्रोग्रामिंग ऑपरेटर रूम में गए। वहां प्रोग्रामिंग ऑपरेटर प्रमोद कुमार निवासी दौलतपुर और बदायूं निवासी शिवम सो रहे थे। साेते हुए ही दोनों को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए लेबर रूम खुलवाया। वहां चार मजदूर सो रहे थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनको भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने पहले प्रमोद, शिवम, सलमान से 67 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिए। जबकि, लेबर ठेकेदार युनूस से एक लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद सभी मजदूरों के हाथ रस्सी से बांध दिए और लेबर रूम में बंदकर बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी।
प्लांट में बीते दिनों ही जर्मनी व बेल्जियम से इंपोर्ट कर लाई गईं 16 मशीनों और ट्रांसफार्मर का सामान भी लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद सलमान लोहे का जंगला तोड़कर बाहर निकला और सभी को बंधनमुक्त किया। प्लांट से करीब पचास मीटर दूरी बनाए गए कार्यालय में सो रहे लोगों को जानकारी दी और फिर फोन से मालिक व डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जांच की और तहरीर देने के लिए कहा। पीड़ित ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना मिलने पर एसएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी