फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Robbery at Congress leader s house in Bulandshahr

यूपी में कांग्रेस नेता के घर डकैती: बदमाशों ने परिजनों को बनाया बंधक... फिर की लूटपाट, CCTV में कैद हुए लुटेरे

Mon, 03 Nov 2025 01:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Nov 2025 01:21 PM IST
सार

बदमाशों ने घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बनाकर कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने अलमारियों से चार लाख रुपये से अधिक नकद और लाखों रुपये के गहने लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Robbery at Congress leader s house in Bulandshahr
कांग्रेस नेता के घर डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में बीती रात कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। कोतवाली से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस वारदात में, हथियारबंद बदमाशों ने कांग्रेस के दिव्यांग जन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इशांक उर्फ इशू शर्मा के घर में घुसकर उनकी रिटायर्ड नर्स मां सरोज शर्मा और घर में काम करने वाली महिला को बंधक बनाया। बदमाशों ने घर से चार लाख रुपये से अधिक नकद और लाखों रुपये के गहने लूट लिए। घटना रात करीब पौने दस बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

बीती रात जब कांग्रेस नेता इशांक शर्मा के घर में उनकी मां सरोज शर्मा और कामवाली मौजूद थीं, तभी हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने दोनों महिलाओं को आतंकित कर उन्हें बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, बदमाशों ने घर के अंदर मौजूद कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने अलमारियों से चार लाख रुपये से अधिक नकद और लाखों रुपये के गहने लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस बड़ी डकैती ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना का विस्तृत ब्योरा लिया और मौके का मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में तहरीर ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed