{"_id":"58e7e1b04f1c1b41485b7516","slug":"roadways-depot-will-cost-30-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो के जीर्णोद्वार पर खर्च होंगे तीन करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो के जीर्णोद्वार पर खर्च होंगे तीन करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्वार पर अब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने एक करोड़ रुपये और बढ़ा दिए हैं। पहले दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे और एक करोड़ की राशि से काम भी हो चुका है। निर्माण कराने वाले विभाग के अफसरों का कहना है कि स्वीकृत राशि मिलने पर दोबारा काम शुरू हो जाएगा।
करीब दो वर्ष पहले नगर के रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्वार के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। जीर्णोद्वार का काम करने की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन
इसमें से एक करोड़ की राशि वर्ष 2016 के शुरूआत में मिल गई थी और पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नए सिरे से जीर्णोद्वार का काम भी शुरू हो गया था। इसी बीच जीर्णोद्वार की शेष राशि शासन से नहीं मिलने पर काम रुक गया था।
विज्ञापन
अधूरे पड़े काम को पूरा करने के लिए कई बार शासन से शेष राशि की मांग भी की गई थी। मगर, अब नए निजाम में शासन ने जीर्णोद्वार की राशि दो करेाड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ कर दी है। राशन द्वारा दो करेाड़ रुपये की राशि स्वीकृत जल्द ही देने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।