{"_id":"6a552125a47ff059c508c02c","slug":"roadways-buses-to-haridwar-will-start-running-from-the-last-week-of-july-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-159629-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह से चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह से चलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
नगर के रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
बुलंदशहर। शिवरात्रि से पूर्व निगम की बसों का इस बार भी हरिद्वार के लिए संचालन होगा। इसको लेकर निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। संचालन से पूर्व बसों को चिह्नित करने के साथ दुरुस्त करवाया जा रहा है। सावन शुरू होते ही संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। प्रतिदिन बुलंदशहर डिपो से 40-40 बसों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। 10 बसों को रिजर्व रखा जाएगा।
सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। 13 अगस्त को शिवरात्रि है। इस दिन शिवभक्त भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। हरिद्वार व गोमुख आदि गंगाघाट से जल लेने के लिए शिवभक्तों के जाने का सिलसिला शिवरात्रि से 10 दिन पूर्व शुरु हो जाएगा। इसको लेकर निगम के अफसर पिछले वर्ष संचालित की गई बसों के अनुसार संचालन करने की रणनीति बना रहे हैं।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि शिवरात्रि पर हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बसों को चिह्नित करने के साथ उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल डिपो से प्रतिदिन दो बसों का संचालन हरिद्वार के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
कोट
हरिद्वार के लिए बुलंदशहर से 35, खुर्जा से 30 और सिकंदराबाद से 20 बसें लगाई जाएंगी। इनका संचालन 22 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही शिवभक्तों की संख्या अधिक होने पर 10-10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बसों का समय घटाया जाएगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो