फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   roadways bus passes from bypass

बाईपास से गुजर रहीं रोडवेज बसें, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
roadways bus passes from bypass
बाईपास से गुजर रहीं रोडवेज बसें, लोग परेशान
विज्ञापन

बुलंदशहर। रोडवेज निगम के बस चालकों की हीलाहवाली के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को डिपो में लाने के स्थान पर बाईपास से ही निकल जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बसों की चेकिंग की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है।

हाईवे पर जब से बाईपास बने है तब से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप्र परिवहन निगम के चालक और परिचालक बसों को रोडवेज डिपो पर लाने की जगह भूड़ चौराहा और शिकारपुर बाईपास से होकर गुजर रहे हैं। जबकि रोडवेज बस अड्डे पर यात्री बस के इंतजार में खड़े के खड़े ही रह जाते हैं। ऐसे में उन्हें या तो प्राइवेट या फिर डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। इन वाहनों के संचालक यात्रियों से किराया भी अधिक वसूलते हैं। ऐसा नहीं है कि यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रोडवेज निगम के अफसरों ने पहल ना की हो लेकिन जब चेकिंग की जाती है तो तीन-चार दिन तक सब कुछ ठीक हो जाता है। इसके बाद चेकिंग नहीं होने पर चालक-परिचालक अपना पुराने माहौल में आ बाईपास से बस लेकर चले जाते हैं। वहीं निगम के अफसर लगातार चेकिंग का दावा करते है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह ने बताया कि बाईपास से बसों को रोकने के लिए समय-समय पर चेकिंग की जाती है। चालान कर वेतन से राशि भी काटी जा रही है। जल्द ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि कोई भी चालक और परिचालक बाईपास से ना गुजरे। इसके लिए निगम के उच्च अफसरों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed