{"_id":"667855859c29a3aa4403943b","slug":"roads-left-behind-after-digging-for-laying-gas-pipeline-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-117677-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद कर छोड़ी सड़कें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद कर छोड़ी सड़कें, लोग परेशान
विज्ञापन
नगर के चांदपुर क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे
बुलंदशहर। शहर में इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आइओएजीपीएल) की ओर से चल रहा घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थिति यह है कि प्रत्येक घर के सामने गड्ढा खोदने के बाद उसकी मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते रास्ते में अब गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। लोगों की समस्या के बाद भी नगर पालिका अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत कराने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र नहीं लिखा है।
करीब एक साल से शहर में आईओएजीपीएल कंपनी द्वारा शहर के साथ जिले भर में पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। शहर में 30 से अधिक कॉलोनियों में गैस पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इस दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से मशीन से अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई थी और प्रत्येक 100 मीटर पर गड्ढा खोदा गया था। लाइन बिछाने के बाद इन गड्ढों की मरम्मत कर दी गई, लेकिन अब कार्यदायी संस्था की ओर से प्रत्येक घर के सामने गड्ढा खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में नगर पालिका की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण अब लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। नगर के वार्ड 10 स्थित चांदपुर व आसपास के क्षेत्र के साथ वार्ड 19 के शास्त्री नगर में गड्ढे खोदने के बाद केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया है।
कालोनी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि गैस की पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों की मरम्मत नहीं कर उनमें मिट्टी डाल बंद किया जा रहा है। इससे बारिश के बाद फिर से गड्ढे होने पर हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। सौरभ शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में कहने के बाद भी गैस पाइप लाइन डालने वाले कर्मचारियों ने गड्ढों को नियमानुसार बंद नहीं किया है। इससे कॉलोनी के लोगों में रोष है। डॉ. अंकुर शर्मा ने बताया कि रात में अंधेरा होने पर गैस पाइप लाइन डालने को खोदे गए गड्ढों से हादसा होने का खतरा बना रहता है। इससे इन खुदे गड्ढों से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
नियमानुसार 100 मीटर पर गड्ढा खोदा जाना है, लेकिन प्रत्येक घर के सामने गड्ढा खोदने से लोग परेशान हो रहे हैं। कई स्थानों पर खुदाई के दौरान पेयजल लाइन भी टूट गई है। मामले में नगर पालिका अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - तेजेंद्र सिंह, सभासद, वार्ड 10
पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को भरना और मरम्मत करने का कार्य कार्यदायी संस्था का है। समय पर गड्ढों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका