{"_id":"58f119314f1c1b791ecf860a","slug":"roads-cleaners-electricity-and-water-backward-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, सफाई में अव्वल, बिजली और पानी में पिछड़े सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, सफाई में अव्वल, बिजली और पानी में पिछड़े सभासद
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव से पहले अपने वार्ड में विकास की बहार लाने का दावा करने वाले सभासदों के अब इम्तिहान का वक्त है। नगर पालिका के वार्ड नंबर दो के सभासद को सड़क तो ध्यान रही, लेकिन बिजली-पानी और पार्क को वे भूल गए। हालांकि सफाई व्यवस्था पर खेल प्रेमी सभासद खरे नजर आए।
नगर पालिका के वार्ड नंबर दो के अंतर्गत रामा एंक्लेव और सुशीला विहार में सड़कों की स्थिति तो ठीक मिली, लेकिन बाकी सब ऐसे ही मिला। वार्ड में पथ प्रकाश को लगी लाइट रखरखाव न होने के कारण बुझी नजर आईं।
विज्ञापन
वार्ड के अंदर स्थित पांच पार्कों में से एक पार्क ही ठीक नजर आया। हालांकि सभासद का कहना है कि दो पार्क अमृत योजना में चयनित होने के कारण और एक पार्क पर बीडीए-पालिका के विवाद के कारण ठीक से विकास नहीं हो सका।इसके अलावा वार्ड की सड़कों के ऊपर उठकर बनने के कारण हैंडपंप विकास की भेंट चढ़ गए। अधिकांश हैंडपंप सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन
कूड़ेदान को बना दिया खोर ः वार्ड में पशुपालकों द्वारा मार्गों और पार्कों पर अतिक्रमण देखने को मिला। पशुपालकों ने सड़क पर ही अपने पशुओं के बांधने की व्यवस्था की हुई है। इसके अलावा कूड़े के लिए रखे कूड़ेदान को पशुपालकों ने पशुओं की खोर में तब्दील कर दिया है।
पिछले पांच सालों में वार्ड में काफी विकास कार्य कराए गए। पूरे वार्ड में एक भी सड़क जर्जर अवस्था में नहीं है। दो पार्क अमृत योजना में चयनित और एक पर विवाद के कारण पार्क का विकास नहीं हुआ। वार्ड में साफ-सफाई बेहतर तरीके से की जाती है। लाइटों को जल्द बदलवा दिया जाएगा। - सुखदेव शर्मा, सभासद