फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roads and drains will be constructed at seven places with an expenditure of Rs 62.88 lakh.

Bulandshahar News: 62.88 लाख रुपये से सात स्थानों पर सड़कों व नालों का होगा निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। ब्लॉक डिबाई क्षेत्र में अलग-अलग सात स्थानों पर 62.88 लाख रुपये से सड़कों व नालियों का निर्माण होगा। इसके लिए ब्लॉक कार्यालय की ओर से सड़क व नालों को चिह्नित कर लिया है। साथ ही ब्लॉक अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर टेंडर देने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

डिबाई ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सात स्थानों पर सड़कों व नालों का निर्माण कराने की तैयारी है। इनमें गांव कर्णवास, गांव पिलखना, गांव खुशहालाबाद में और गांव रामघाट में नाला निर्माण कराया जाना है। गांव रामघाट में थाने के पास इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क, गांव कुढैनी में खड़ंजे, गांव करनसिंहपुर में इंटरलाकिंग और गांव कर्णवास में अवंती बाई लोधी स्थल के पास चहारदीवारी और इंटरलाकिंग से सड़क का निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक की ओर इन सभी सड़क व नालों आदि के निर्माण का आंकलन कर खर्च की जाने वाली राशि का भी आकलन कर स्वीकृति प्रदान कर दी है। बताया कि अब इन सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इन पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से इनका लाभ संबंधित गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed