फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roads and drains will be built in 21 colonies in Khurja city for Rs 2.78 lakh.

Bulandshahar News: खुर्जा नगर में 2.78 लाख में 21 कॉलोनियों में बनेगी सड़क व नालियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in 21 colonies in Khurja city for Rs 2.78 lakh.
खुर्जा। नगर की 21 कॉलोनियों में 2.78 करोड़ रुपये की लागत से नाली व सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए विधायक मीनाक्षी सिंह ने इसको लेकर करीब तीन महीने पहले शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसे मंजूरी मिल गई है। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


खुर्जा नगर की विभिन्न कॉलोनी में सड़कें बदहाल पड़ी है और नालियां नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं होती। ऐसे में जलभराव की समस्या बनी रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने विधायक मीनाक्षी सिंह को मांग पत्र दिया था। विधायक ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए इस पर संबंधित विभागों से चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसके बाद मार्गों की लंबाई और स्थिति को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया। यह प्रस्ताव विधानसभा सत्र में रखा गया और प्रदेश मुख्यालय में भेजा गया। इसमें बृहस्पतिवार को शासन की ओर से दो करोड़ 78 लाख रुपये की बजट मंजूरी मिल गई है। इसमें 21 स्थानों की चिह्नित सड़कों पर उनकी स्थिति के अनुसार इंटरलॉकिंग और सीसी रोड तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नाली का भी निर्माण होगा। इससे स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए विभागीय टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद स्कूली बच्चों व अन्य लोगों का आवागमन सुगम होगा।
----------------
इन सड़कों का होगा निर्माण
- वार्ड 22 के हरी एन्क्लेव मोहल्ला में 8.46 लाख से सीसी रोड व नाली का निर्माण
- वार्ड 10 की चंद्रलोक कॉलोनी में 13.3 लाख रुपये लागत से इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण
- वार्ड 22 की गोकुल विहार कॉलोनी में 9.2 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण
- वार्ड 18 की कृष्णा नगर कॉलोनी में 9.1 लाख रुपये में इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण
- वार्ड 24 के पंजाबियान मोहल्ले में 16 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण
- वार्ड 15 की मुरारी नगर कॉलोनी में 1.53 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण
- वार्ड 14 की कृष्णा नगर कॉलोनी में 2.76 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण और अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed