{"_id":"66df299aea98ace33204987d","slug":"road-worth-rs-120-crore-turned-into-potholes-while-being-built-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121663-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बनते-बनते गड्ढों में तब्दील हो गई 120 करोड़ की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बनते-बनते गड्ढों में तब्दील हो गई 120 करोड़ की सड़क
विज्ञापन
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर हुए गड्ढे
बुलंदशहर। 120 करोड़ की लागत से बन रही सड़क बनते-बनते ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थिति यह है कि सड़क पर बिछाई गई लेयर एक बारिश भी नहीं झेल पाई। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने मानक के मुताबिक बिटुमिन (तारकोल) और गिट्टी का प्रयोग नहीं किया है।
देहात के गांव मिर्जापुर से डिबाई तक 120 करोड़ की लागत से मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सात मीटर चौड़ी सड़क को अब 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, इसके लिए करीब एक साल पहले काम शुरू किया गया था। ठेकेदार की ओर से डिबाई से मिर्जापुर तक सड़क को चौड़ा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर बारिश के चलते अंतिम लेयर नहीं बिछाई गई थी। लगातार दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद ही सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते एक बार फिर से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दो दिन की बारिश में ही सड़क में गड्ढे होने पर लोगों ने सड़क में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि प्रतिदिन इस मार्ग से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, बरेली, बदायूं, अलीगढ़ की ओर करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। बड़ी संख्या में वाहनों के गुजरने और सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब होने के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जटपुरा निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि सड़क के हालात काफी खराब होने लगे हैं। यदि गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता तो सड़क हल्की बारिश में ही न टूटती।
बिटुमिन और गिट्टी मानक के अनुसार नहीं
सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर देवेश कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश के चलते सड़क में गड्ढे नहीं होने चाहिए थे। यदि सड़क में गड्ढे हुए हैं तो इससे स्पष्ट है कि या तो बिटुमिन की मात्रा कम रखी गई है या फिर मानकों के मुताबिक गिट्टी नहीं डाली गई है। इसके अलावा यदि कहीं-कहीं सड़क में समस्या है तो उक्त स्थान पर ही मानक ठीक नहीं है, लेकिन यदि पूरी सड़क में गड्ढे हो रहे हैं तो मानकों से समझौते के चलते यह सड़क अधिक दिन तक ठीक नहीं रह पाएगी।
विज्ञापन
बोले लोग, सड़कों के ऐसे हालात पहले नहीं देखे
बारिश के बाद शहर की सड़कों के हालात भी काफी खराब हो गए हैं। नगर के काला आम से स्याना अड्डा, यमुनापुरम कालोनी, अंबर सिनेमा रोड, चौक बाजार रोड, शास्त्री नगर, राधा नगर, कैलाश पुरी, चांदपुर रोड, देवीपुरा, कृष्णा नगर समेत अन्य कालोनियों में सड़क के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। नगर के आदर्श नगर निवासी पूर्व सभासद सुनील शर्मा ने बताया कि सड़कों के ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे हैं। नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही और बदइंतजामी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
स्टेट हाईवे का निर्माण अभी चल रहा है। बारिश के कारण काम बंद हुआ था। समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
शहर की कुछ सड़कें बारिश के कारण टूटी हैं। अंसारी रोड बाजार समेत कुछ सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं, लेकिन बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। बारिश के सीजन के बाद सभी सड़कों के गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका