फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road crumbles within eight months; students forced to climb a wall to get out.

Bulandshahar News: आठ महीने में उखड़ गई सड़क, दीवार पर चढ़कर निकल रहे छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Road crumbles within eight months; students forced to climb a wall to get out.
जलभराव से बचने के लिए रजवाहे की दीवार पर चलता मासूम छात्र, नीचे सड़क पर साथ चलती मां। संवाद
बुलंदशहर। नगर की अंबा कालोनी के बाहर रजवाहे के किनारे बनी चांदपुर रोड निर्माण के करीब आठ महीने बाद ही जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, इसी मार्ग से गुजरने वाले कई स्कूली छात्र कीचड़ और गड्ढों से ड्रेस को बचाने के लिए रजवाहे की दीवार पर चढ़कर निकलने को मजबूर हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहली ही बारिश में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन




अंबा कालोनी निवासी गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रजवाहे के किनारे से गुजरने वाली चांदपुर रोड का निर्माण करीब आठ महीने पहले सिंचाई विभाग की ओर से कराया गया था। पहली ही बारिश के बाद सड़क जगह-जगह से उखड़ गई और उस पर गहरे गड्ढे बन गए। इससे राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कई स्कूली छात्र कीचड़ और गड्ढों से बचने के लिए रजवाहे की दीवार पर चढ़कर स्कूल आते-जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिंचाई विभाग के एसडीओ सौरभ पटेल ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे बसी कई कॉलोनियों की नालियां जाम होने के कारण सड़क पर लगातार जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे भी सड़क को नुकसान पहुंचा है। नालियों की सफाई के लिए नगर पालिका को भी पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed