फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road construction

सिकंदराबाद-दनकौर रोड पर जल्द ही फर्राटा भरेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
road construction
सिकंदराबाद-दनकौर रोड पर जल्द ही फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब जल्द ही सिकंदराबाद-दनकौर रोड पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। नोएडा जाने वाले वाहन चालकों लगने वाले जाम से जल्द ही राहत मिलेगी। सिकंदराबाद-से दनकौर तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

क्षेत्र के अलावा, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी आदि जनपदों से बड़ी संख्या में वाहन चालक सिकंदराबाद से वाया दनकौर होते हुए नोएडा जाते हैं। सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग की चौड़ाई कम होने और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग पर अकसर जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व मंत्री डा. महेश शर्मा ने रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। सांसद के प्रस्ताव पर शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। जिसके चलते पीडब्लूडी विभाग ने मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। पीडब्लूडी के जनपद गौतमबुद्धनगर के जेई प्रमोद शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सिकंदराबाद के दनकौर तिराहे से लेकर दनकौर तक 17.5 कि.मी. मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बताया कि मौजूदा समय में सिकंदराबाद दनकौर मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। मार्ग के दोनों ओर 1.5 मीटर तारकोल की सड़क बनाई जाएगी। जिससे मार्ग की चौड़ाई बढ़कर 10 मीटर हो जाएगी। वही दोनों ओर दो मीटर की पटरी भी बनाई जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण पर 28 करोड़ की लागत आएगी। बताया कि 2022 में मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed