{"_id":"590e22494f1c1be71b44138c","slug":"road-cleaning-park-also-got-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न सफाई, पार्क भी मिला बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न सफाई, पार्क भी मिला बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 07 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क न सफाई, पार्क भी मिला बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क न सफाई, पार्क भी बदहाल। यह हाल है नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 का है। वार्ड की सड़कें खस्ताहाल हैं। पार्क भी जर्जर अवस्था में हैं। पार्कों पर अतिक्रमण है। पथ प्रकाश के इंतजाम जरूर ठीक मिले, लेकिन नाले गंदगी से पटे हुए देखे गए।
नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत देवीपुरा प्रथम, भगवानपुरा, बाबूपुरा, डिप्टी गंज, फतहगंज मंडी, पत्थर वाली गली आदि क्षेत्र आते हैं। वार्ड में विकास के खूब वादे किए गए थे, लेकिन सभासद वादों पर खरे नहीं उतर सके। वार्ड में स्थित सड़कें पूरी तरह जर्जर अवस्था में हैं।
विज्ञापन
वार्ड में स्थित पार्क बदहाल अवस्था में हैं। वार्ड में स्थित नालों में कूड़ा-कचरा भरा हुआ है। वार्ड में साफ-सफाई के नाम पर भी कुछ नहीं किया गया। वार्ड की सफाई व्यवस्था का हाल भी काफी बुरा है। हालांकि वार्ड में पथ प्रकाश के जरूर उचित इंतजाम देखने को मिले। सभासद का दावा है कि उन्होंने पिछले पांच साल में करीब सवा करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन