{"_id":"5fe0dcfb8ebc3e3bb5293d3e","slug":"road-accident-sikandrabad-news-gbd210656127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, दो दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, दो दर्जन यात्री घायल
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज।
- फोटो : SIKANDRABAD
ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, दो दर्जन यात्री घायल
सिकंदराबाद। लखनऊ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गए।
केसरबाग (लखनऊ) डिपो की बस करीब 30 यात्रियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे बस सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेल मिल पर सवारी उतार रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी, लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर लगने से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस, ट्रक चालक अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि घायलों में हरदोई निवासी हबीब पुत्र हफीजुल्ला, रुकसाना पत्नी हबीब, वारिस पुत्र हबीब, बिंदी देवी पत्नी अशोक कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को रोडवेज की अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना किया। एसआई परवेज चौधरी ने बताया कि मौके से बस, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामूली रूप से घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद रोडवेज की अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य को रवाना किया गया। चार यात्रियों के गंभीर घायल होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।